फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rain flattens paddy crop; losses up to 20 percent.

Rampur News: बारिश ने गिरी धान की फसल, 20 फीसदी तक नुकसान

Mon, 28 Sep 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rain flattens paddy crop; losses up to 20 percent.
रामपुर। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जिले में धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। सदर, स्वार, बिलासपुर, टांडा, शाहबाद और मिलक तहसील क्षेत्रों में औसतन 15 से 20 फीसदी तक फसल प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर खेतों में पानी भरने से धान की फसल पूरी तरह डूब गई है। ऐसे क्षेत्रों में 30 से 35 फीसदी तक नुकसान का भी अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि कृषि विभाग 15 प्रतिशत तक फसली नुकसान मान रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण खेत में पकी खड़ी धान की फसल खेतों में गिर गई है। कई खेतों में पानी भरने से फसल के सड़ने और दाना खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। जिले में इस वर्ष 1.26 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल नुकसान का वास्तविक आंकड़ा जुटाने के लिए राजस्व विभाग और कृषि विभाग की टीमें खेतों में पहुंचकर सर्वे कर रही हैं। सर्वे पूरा होने के बाद ही बारिश से हुई क्षति की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। किसानों का कहना है कि बारिश का सिलसिला जारी रहा और खेतों से पानी नहीं निकला तो नुकसान और बढ़ सकता है।
000
फसल क्षति की सूचना 72 घंटे में 14447 पर दर्ज कराएं किसान
रामपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति के लिए टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जनपद में बारिश, आंधी से फसलों को नुकसान होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन किसानों ने फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया है और उनकी फसल को नुकसान हुआ है, वे क्षतिपूर्ति के लिए 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराएं। बताया कि 33 प्रतिशत या उससे अधिक फसल क्षति की स्थिति में किसान अपनी संबंधित तहसील से भी संपर्क करें, ताकि नियमानुसार स्थलीय जांच कराकर क्षतिपूर्ति के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा सके। संवाद
0000
447 किसानों को मिला फसल बीमा का लाभ
रामपुर। जिले में इस वर्ष 447 किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल चुका है। इन किसानों को 40,44,062 रुपये की बीमा राशि दी गई है। बीमा योजना के तहत 1327 किसानों ने आवेदन किया था। जांच के बाद 447 किसानों को पात्र पाया गया और उन्हें बीमा योजना का लाभ दिया गया। बारिश से फसल प्रभावित होने के बाद किसानों को अब सर्वे और नुकसान के आकलन के आधार पर राहत मिलने की उम्मीद है।

0000
बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे राजस्व और कृषि विभाग की टीमें कर रही हैं। अभी नुकसान का आंकड़ा प्रारंभिक है। सर्वे पूरा होने के बाद वास्तविक क्षति स्पष्ट होगी। फिलहाल 15 प्रतिशत तक नुकसान माना जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में टीमें मौके पर जाकर फसल की स्थिति दर्ज कर रही हैं। इसके बाद शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -कुलदीप सिंह राणा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed