फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rain and storm cause damage worth more than Rs 50 lakh in the district

Rampur News: बारिश और आंधी से जिले में 50 लाख से अधिक का नुकसान

Wed, 13 May 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 13 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rain and storm cause damage worth more than Rs 50 lakh in the district
रामपुर। जिले में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश से व्यापक नुकसान हुआ। आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए और पेड़ गिरने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई जगह पेड़ कारों और ठेलों पर गिर गए। जिला प्रशासन ने आंधी-बारिश से जिले में 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से जिले की करीब आठ लाख आबादी को पांच से आठ घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह धूप निकलने के बाद अचानक काले बादल छा गए और दिन में रात जैसा माहौल हो गया। स्ट्रीट लाइटें तक जलानी पड़ीं। तेज हवा और बारिश के चलते शाहबाद रोड पर कई दुकानों के आगे लगे छज्जे उड़ गए। हाथीखाना चौराहे के पास पेड़ गिरने से पांच फलों के ठेले दब गए।
विज्ञापन

ग्रीनवुड स्कूल के पास एक पेड़ कार पर गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में क्रेन की मदद से पेड़ हटाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में भी पेड़ गिर गए। वहीं एडीएम आवास की दीवार पर पेड़ गिरने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि जिले में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से टूटे खंभे और तार, ट्रांसफार्मर गिरा
केमरी। तेज आंधी के चलते बिजली के खंभे और तार टूट गए। ग्राम चमरौआ में खंभे से ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। जेई निरंजन कुमार गुप्ता ने बताया कि आंधी से क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मर खराब हो गए, जबकि ग्राम चमरौआ में खंभा टूटने से एक ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। इससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। संवाद
000
शाहबाद में टीनशेड और विद्युत पोल गिरने से मारुति वैन क्षतिग्रस्त
शाहबाद। तेज आंधी और बारिश के दौरान मोहल्ला कस्साबांन में टीनशेड उड़कर विद्युत पोल पर जा गिरी। इसके साथ ही दो विद्युत पोल भी गिर गए, जिससे नीचे खड़ी मारुति वैन दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई विद्युत पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।

000000000000000000000000000
तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर लाइनें क्षतिग्रस्त हुई थीं। कर्मचारियों की टीमों को तुरंत मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य कराया गया। दोपहर बाद अधिकांश क्षेत्रों की सप्लाई सुचारु कर दी गई है। -सत्येंद्र चौहान, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed