फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   railing of asra awas coloney fell down

1.15 करोड़ की लागत से बने आसरा आवास कालोनी का गिरा छज्जा, टला बड़ा हादसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
railing of asra awas coloney fell down
रामपुर। 1.15 करोड़ रुपये की लागत से बनी आसरा आवास कालोनी का छज्जा गिर गया। गनीमत रही कि छज्जे की चपेट में कोई नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार की जांच के आदेश नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

मामला चपटा कालोनी स्थित आसरा आवास कालोनी का है। 2015-16 में सपा सरकार के दौरान 48 आसरा आवासों का निर्माण कराया गया था। यह काम सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) की यूनिट 54 के द्वारा किया गया था। आवासों के निर्माण में 1.15 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जिसके बाद वर्ष 2016 में आसरा आवास लाभार्थियों को आवंटित कर दिए गए। इस कालोनी में 48 परिवार रह रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात को किसी समय दूसरी मंजिल का छज्जा टूटकर गिर गया। गनीमत रही रात की वजह से वहां कोई बच्चा नहीं खेल रहा था या कोई वहां बैठा नहीं था। वरना, बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वास्तविकता देखी। फिलहाल, छज्जे का मलवा हटा दिया गया है। कालोनी के लोगों का कहना है कि सिर्फ छह साल में ही कालोनी का यह हाल हो गया कि छज्जे गिरने लगे। लोगों का आरोप है कि कालोनी के निर्माण में गुणवत्तापूूर्ण तरीके से काम नहीं कराया गया है। जिस कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। कभी भी कालोनी के अन्य छज्जे भी गिर सकते है। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed