{"_id":"61d1eb078abd4a67803b92a8","slug":"protest-of-farmers-rampur-news-mbd4147462134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे विभाग की लापरवाही से क्षेत्र की जनता है त्रस्त : शंखधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे विभाग की लापरवाही से क्षेत्र की जनता है त्रस्त : शंखधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर)। भारतीय किसान संघ के द्वारा रेलवे फाटक मिलक पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर रविवार को छठे दिन भी धरना जारी रहा। इस अवसर बोलते हुए जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि रेलवे विभाग अभी भी अपनी तानाशाही से बाज नहीं आ रहा है। रेलवे स्टेशन के सामने धरना जारी रहने के बाद भी यहां पर मालगाड़ियों को लाकर खड़ा किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है।
कहा कि धरना प्रदर्शन को चलते हुए छह दिन बीत गए हैं, लेकिन रेलवे हमारी बात को नहीं सुन रहा है। जबकि, हमारी मांग जायज है और जनहित से जुड़ी हुई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन भी हमारा सहयोग नहीं कर रहा है। भारतीय किसान संघ एक राष्ट्रवादी किसान संगठन होने के नाते शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन करने में विश्वास रखता है और इसी भावना के साथ हम कार्य करते हैं कि देश की संपत्ति हमारी अपनी संपत्ति है। हम इसे नुकसान नहीं पहुंचा सकते। लेकिन, शांति पूर्वक धरना-प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है, जिसे हम अपना हक मिलने तक जारी रखेंगे। रेलवे विभाग के लिए बेहतर होगा कि वह किसानों की बात मानें और जल्द से जल्द ओवरब्रिज या अंडरपास बनाए जाने के संबंध में एक समय सीमा निर्धारित करके हमें बताए। तभी कुछ बात बन सकती है।
इस अवसर पर डॉ. राजीव गंगवार, चौधरी राजीव सिंह, ब्रह्माशंकर पाण्डेय, छत्रपाल सिंह, प्रमोद गुप्ता, मिंटू तिवारी, अजीज अहमद, लक्ष्मण गंगवार, अंकित गंगवार, अमर गंगवार, प्रीतम सिंह यादव, ओमकार मौर्य, चंद्रप्रकाश, अरविंद गंगवार, देवेंद्र गंगवार, रामबहादुर, इरशाद हुसैन, मोहम्मद उवैस, जाने आलम, लखवीर सिंह, राजवीर सिंह, भूकन सरन, प्रेमराज, ओमप्रकाश, रामगोपाल, प्रेमी, लालाराम, जानकी प्रसाद, सोमपाल, आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।