फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of congress workers

कांग्रेसियों ने पिछड़ा वर्ग को आर्थिक-सामाजिक हिसाब से आरक्षण देने की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest of congress workers
रामपुर। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस विभाग द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रामपुर को सौंपा गया। ज्ञापन में पिछड़ा वर्ग को सामाजिक व आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की है कि हिंदुस्तान में पिछड़े वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनको आबादी के अनुसार आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। देश में जब-जब चुनाव आते हैं तो राजनीतिक पार्टियां वादा करती है कि पिछड़ा वर्ग को नियमानुसार उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा लेकिन , ऐसा होता नहीं है। पिछड़ा वर्ग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। लिहाजा पिछड़ा वर्ग को भी आरक्षण दिया जाए, जिससे वह आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष दामोदर सिंह, महेन्द्र पाल सिंह यदुवंशी, दुर्गेश मौर्या, जिवेँद गंगवार, देवकीनन्दन, नारायण दास, रियाज अहमद, अमित कुमार, जगदीश अवस्थी, मान सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed