{"_id":"61044dbb8ebc3e090a76bb88","slug":"protest-of-comgress-workers-rampur-news-mbd397595188","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रामपुर। महंगाई, बेरोजगारी, कृषि कानूनों और जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। जहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर महंगाई, बेरोजगारी और कृषि कानूनों को लेकर विरोध जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश में बढ़ती महंगाई से आम जनमानस का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल, डीजल, गैस और सरसों के तेल की कीमत आसमान छू रही हैं। अगर सरकार महंगाई को नहीं रोकती है तो हम लोग सड़कों को जाम करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा सरकार ने युवाओं को धोखा दिया है, दो करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा भी झूठा निकला।
प्रदेश महासचिव ख़ुशतर मिर्जा ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उसे आम जनमानस की कोई फिक्र नहीं है। अगर सरकार के खिलाफ कोई भी बोलता है तो उस पर सीबीआई और ईडी के छापे लगते हैं। देश में बढ़ती महंगाई से आम आदमी पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। किसान सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। इस मौके पर दानिश सैफी, नोमान खां, मामून शाह खां, फैसल हसन, शारिब अली खां, आमिर मियां, मेहरबान अली, आमिर कुरैशी, आदिल मियां, दिव्यांश सिंघल, शैजी सैफी, दामोदर सिंह, रामगोपाल सैनी, शकील मंसूरी, रहमान अली, ताबिश खां, सलीम अहमद, अंकुश अग्रवाल, नारायण दास, मोहम्मद रियाज, महबूब खां, गौरव कुमार, खालिद अहमद, अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।