फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of circle rate

प्रस्तावित सर्किट रेट का वकीलों ने किया विरोध 

Sun, 24 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Sun, 24 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
protest of circle rate
प्रस्तावित सर्किट रेट का वकीलों ने किया विरोध

विज्ञापन

 संपत्ति के प्रस्तावित सर्किट रेट की सूची के विरोध में शनिवार को वकीलों ने तहसील और सब रजिस्ट्रार दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन दिया।

तहसील स्थित अधिवक्ता हाल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष आर्य के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद वे तहसील से प्रदर्शन करते हुए हाईवे से जुलूस के रूप में सब रजिस्ट्रार दफ्तर पर पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम के नाम संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन उप निबंधक की गैरमौजदूगी में वरिष्ठ लिपिक नईम रजा खां को सौंपा। इसमें विकास शील गांवों में पटिया, मिलक मजबूता, नवदिया को निकालने और क्षेत्रफल 0.040 हेक्टेअर तक सीमति करने की मांग की। ज्ञापन में जमीनों के रेट कम होने के कारण प्रचलित सूची के रेट 20 प्रतिशत कम करने, नगर पालिका क्षेत्र की कृषि भूमि पर विकास शुल्क का दो प्रतिशत स्टांप हटाने, तीन साल से कम वृक्षों को स्टांप शुल्क मुक्त करने, नदी के पास बसे गांवों को अलग से रेट सूची में शामिल करने आदि मांगें शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्रस्तावित सूची में परिवर्तन न होने पर आंदोलन की धमकी दी गई है। प्रदर्शन में बार के महासचिव सत्यवीर सिंह गंगवार, योगेश बंसल, महेंद्र प्रकाश अग्रवाल, सहदेव गंगवार, प्रेमपाल सिंह, शेर सिंह गंगवार, नव नीत यदुवंशी, नौवत सिंह, देश वीर सिंह गंगवार,बाबूराम गंगवार, विपिन तिवारी, अरविंद शर्मा, रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed