Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The car went out of control while trying to avoid a pothole.

Rampur News: गड्ढे से बचने की कोशिश में बेकाबू हुई थी कार

Wed, 25 Nov 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 25 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The car went out of control while trying to avoid a pothole.
रामपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दुर्गनगला स्थित फ्लाईओवर से करीब दस मीटर पहले सड़क पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार करीब 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी।
विज्ञापन

इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई थी। फ्लाईओवर पर कई जगह गड्ढे होने के साथ ही प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बरेली से मुरादाबाद की ओर आने वाली लेन पर रेलिंग भी नहीं है, जिससे यहां हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह के मुताबिक, कार करीब 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर पर अचानक सामने गड्ढा आ गया। चालक ने कार को गड्ढे से बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई।
000
फ्लाईओवर पर गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
रामपुर। दुर्गनगला फ्लाईओवर पर कई जगह गड्ढे हैं। हादसे वाली जगह से महज दस मीटर पहले भी एक गड्ढा है। माना जा रहा है कि इसे देखकर चालक ने कार को बचाने की कोशिश की होगी, लेकिन इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। फ्लाईओवर पर प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। यहां कई लाइटें रात के वक्त नहीं जलती हैं। बताया जाता है कि लाइटें खराब होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं, हाईवे पर फ्लाईओवर के आसपास संकेतक भी नहीं लगे हैं। ऐसे में वाहन चालक कई बार रास्ता भटक जाते हैं। संकेतक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से कई बार निर्देश जारी किए गए, लेकिन इसके बाद भी एनएचएआई ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
000
सीतापुर का है कार मालिक, उसी से मिली जानकारी
रामपुर। हादसे में शामिल कार सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र के शेख सराय निवासी मनु पोरवाल के नाम पंजीकृत बताई गई है। पुलिस ने वाहन के पंजीकृत स्वामी से संपर्क कर कार में सवार युवकों के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस अब वाहन स्वामी से मिली जानकारी के आधार पर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों और उनके आपसी संबंधों के बारे में भी पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि चारों लकड़ी कारोबारी मनु की कार लेकर निकले थे। उनका लकड़ी से भरा एक ट्रक पुलिस ने पकड़ लिया था, जिसे छुड़ाने के लिए चारों मुरादाबाद गए थे। संवाद
000
हाईवे पर हुए हादसे में सोमवार रात चार लोगों की मौत हो गई थी। हेड इंजरी और वाहन के नीचे दबने से उनकी जान गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। -अनुराग सिंह, एएसपी
-----------
किसी के सिर में गंभीर चोट, किसी के शरीर की 20 से अधिक हड्डियां टूटीं
दुर्गनगला फ्लाईओवर से गिरने के बाद कार में दबे रहे दो लोग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई चोटों की भयावहता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दुर्गनगला स्थित फ्लाईओवर से कार गिरने के भीषण हादसे में चार लोगों की मौत कैसे हुई, इसकी तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है। हादसे में किसी के सिर में इतनी गंभीर चोट लगी कि उसकी जान चली गई तो किसी के शरीर की कई हड्डियां टूट गईं।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दो लोगों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई, जबकि दो अन्य की जान करीब 20 फीट की ऊंचाई से कार गिरने और उसके नीचे दबने के कारण गई। पीछे की सीट पर बैठे दोनों लोगों के शरीर में 20 से अधिक जगहों पर फ्रैक्चर पाए गए हैं। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
दरअसल, लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दुर्गनगला के पास सोमवार देर शाम कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई थी। ऊंचाई से गिरने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में सीतापुर के बिसवां गांव निवासी अभिषेक शुक्ला (25), जइझर बिसवां सीतापुर निवासी रामजीवन यादव (20), शेख सराय बिसवां सीतापुर निवासी सुनील पोरवाल (40) और मोहल्ला झज्जर बिसवां निवासी निलेश मिश्रा (24) शामिल थे।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य कराया। क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। बताया जाता है कि कार को बिसवां निवासी सुनील पोरवाल चला रहे थे।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि कार में पीछे बैठे रामजीवन और अभिषेक के शरीर पर गंभीर चोटें थीं। उनके शरीर में 20 से अधिक जगहों पर हड्डियां टूटी मिलीं। ऊंचाई से कार के नीचे गिरने और बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।
वहीं, चालक समेत दो लोगों के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। चिकित्सकीय परीक्षण में इन्हीं चोटों को उनकी मौत की वजह माना गया है। रिपोर्ट से हादसे के दौरान कार सवारों को आई चोटों की गंभीरता का पता चलता है।

000
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
पुलिस ने चारों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे की खबर मिलने के बाद से ही मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एक ही हादसे में चार लोगों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed