फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bhakeu workers

भाकियू अंबावता का रामपुर व बिलासपुर में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
protest of bhakeu workers
बिलासपुर (रामपुर)। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर रामुपर कलक्ट्रेट और बिलासपुर तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद रामपुर में डीएम और बिलासपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में किए गए प्रदर्शन के दौरान हनीफ वारसी ने कहा कि पूरे जनपद में बिजली की आंख मिचौली ने किसानों की नींद हराम कर रखी है। बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी न तो बिजली आने का समय बता रहे हैं और कितनी देर बिजली आएगी न ये ही बता रहे हैं, जिससे किसानों में रोष है। लॉकडाउन के कारण लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं ऐसे में बिजली के रेट क्यों बढ़ रहे हैं। इसके बाद तीन सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। किसानों ने बिलासपुर को आदर्श तहसील घोषित करने की मांग की है। साथ ही हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा भी की। इस दौरान प्रदेश मंत्री कामरान शाह खान, प्रदेश संगठन मंत्री राशिद अंसारी, जिला महासचिव रईस अहमद, जिला संयोजक शकील, मक्खन सिंह चौहान, राजा हुसैन, जाकिर वारसी, शबाब अली, रिफाकत अली, हड़ताल सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर संगठन की मासिक पंचायत शनिवार का बाजार बिलासपुर में संपन्न हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि पूरे लॉकडाउन में किसानों का खुलेआम शोषण किया गया। अधिकारी किसानों की सुनने के लिए तैयार नहीं थे, आज किसान की हालत बहुत खराब हो चुकी है लेकिन अधिकारी शोषण करना बंद नहीं कर रहे हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों पर सबसे अधिक किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही धान क्रय केंद्र चालू करने और मनरेगा घपलों की जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में रूद्र-बिलास चीनी मिल की मशीनें सीजन से पहले बदलवाने, किसानों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली उपलब्ध कराने, सनकरा कदीम की एक किसान की समस्या के समाधान की मांग की गई। कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा, वाहिद खान, जगतार, हरदीप सिंह, जोगेंदर सिंह, फैसल खान,अहमद अली, भोगराज, विजय पाल, अजायब सिंह गिल ,बलजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed