फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   PPE kits will be given to the personnel of hospitals giving benefits of Ayushman Bharat Scheme

आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने वाले अस्पतालों के कर्मियों को मिलेंगी पीपीई किट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
PPE kits will be given to the personnel of hospitals giving benefits of Ayushman Bharat Scheme
रामपुर। आयुष्मान भारत के तहत कार्ड धारकों को उपचार का लाभ देने वाले सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों और स्टाफ को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने को पीपीई किट दी जाएंगी। इसके साथ ही कोविड अस्पतालों में सेवा दे रहे कर्मियों को भी पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए जनपद को एक हजार पीपीई किट प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने वाले निजी और सरकारी अस्पतालों के डाक्टर व स्टाफ को पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण बढ़ने और इसे महामारी घोषित किए जाने के बाद आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्ड धारकों को कोरोना की जांच और आइसोलेशन की सेवा भी निशुल्क प्रदान किए जाने के निर्देश दिए थे। योजना के तहत कार्ड धारक के परिवार के पांच लोग साल भर में पांच लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त करवा सकते हैं। योजना के तहत सभी सरकारी अस्पतालों के साथ ही कुछ निजी अस्पतालों को भी शामिल किया गया था। जिले में करीब 85 हजार गरीबों के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्ड बनाए गए हैं। इनमें से करीब 3600 से अधिक कार्ड धारक इसका लाभ भी ले चुके हैं। जनपद में 15 सरकारी और निजी अस्पताल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सेवा प्रदान करते हैं। अब इन अस्पतालों में चिकित्सीय सेवा प्रदान करने वाले डॉक्टर और स्टाफ को पीपीई किट भी प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जिले में संचालित लेवल-1 और लेवल-2 के तीन कोविड अस्पतालों के स्टाफ को भी पीपीई किट दी जाएंगी। इसके लिए जिले में एक हजार पीपीई की किट प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन

जिले में इन अस्पतालों में मिलता है आयुष्मान भारत योजना का लाभ
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सेवा अस्पताल, सहारा अस्पताल, साहनी नेत्र चिकित्सालय, डालमिया नेत्र चिकित्सालय, बीपी हेल्थकेयर, जौहर अस्पताल, वर्षा आई केयर, नारायण अस्पताल बिलासपुर, सीएचसी टांडा, सीएचसी मिलक, सीएचसी स्वार, सीएचसी बिलासपुर और सीएचसी शाहबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले अस्पतालों के स्टाफ और डॉक्टरों के लिए एक हजार पीपीई किट मंडल मुख्यालय से प्राप्त हुई हैं। -आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed