{"_id":"60a3b0038ebc3e36da423291","slug":"popy-husk-plant-recovered-from-anni-two-villages-rampur-news-sml370675342","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी में पुलिस ने अफीम के 3190 पौधे किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी में पुलिस ने अफीम के 3190 पौधे किए बरामद
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती हो रही है। इसको लेकर अब पुलिस सख्त हो गई है। इस मामले में पुलिस ने दबिश देकर आनी में दो लोगों की भूमि में बड़े पैमाने पर अफीम की पौध बरामद की है। पुलिस ने दोनों भूमि मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर करीब 3190 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। इन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया है।
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस थाना आनी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोहाड़ और डीम गांव में दबिश दी। इस दौरान डीम गांव में दो अलग-अलग मामलों में 3190 पौधे अफीम नष्ट किए गए हैं। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पहले मामले में दोहाड़ गांव के जैसी राम के खेतों से 2840 पौधे अफीम के बरामद किए गए हैं। जबकि डीम गांव में शेर सिंह के खेतों से 350 पौधे अफीम के पाए गए हैं। इन्हें पुलिस ने जलाकर मौके पर ही नष्ट कर दिया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि जिले में नशे के काले कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस प्रयासरत है और जल्द ही सभी जगह से अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया जाएगा।