{"_id":"64ee511ea0b6a77aa10e1608","slug":"players-showed-their-strength-in-the-final-match-the-winners-were-rewarded-rampur-news-c-282-1-rmp1001-4457-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फाइनल मुकाबले मे खिलाड़ियों ने झोंकी ताकत, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फाइनल मुकाबले मे खिलाड़ियों ने झोंकी ताकत, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
Wed, 30 Aug 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी, वॉलीबाल और कबड्डी के साथ ही कई प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय वाकर इंटर कॉलेज विजेता रहा। वॉलीबाल बालक वर्ग में अजीतपुर और कबड्डी बालिका वर्ग के मैच के फाइनल मुकाबले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और बालक वर्ग में रामपुर क्लब विजेता रहा।
स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में हाॅकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजकीय वाकर इंटर कॉलेज और सनवे स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय वाकर इंटर कॉलेज ने सनवे स्कूल को 4-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। बालक वालीवाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच अजीतपुर और सनैया जट के मध्य खेला गया। जिसमें अजीतपुर ने सनैया जट को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता का मैच जीत लिया। जबकि कबड्डी बालिका वर्ग का फाइनल मैच राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किला एवं राजकीय बालि इंटर काॅलेज सैजनी नानकार के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज विजेता रहा। जबकि राजकीय इंटर काॅलेज सैजनी नानकार उप विजेता रहा। बालक वर्ग का कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रामपुर क्लब व पसियापुरा के मध्य खेला गया। जिसमें रामपुर क्लब ने पसियापुरा को हराकर विजेता रहा। पसियापुरा उपविजेता रहा। इसके अलावा फुटबाल प्रतियोगिता में यूनाइटेड टांडा क्लब और रामपुर स्पोटर्स क्लब के बीच खेला गया। जिसमें यूनाइटेड टांडा क्लब विजेता और रामपुर स्पोटर्स क्लब उप विजेता रहा है। प्रतियोगिता का संचालन उप कीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी जय सिंह, फरहत अली, युसुफ अली, मुख्तार अहमद खां आदि उपस्थित रहे।इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक आकाश सक्सेना ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका नासिर मनोज कुमार सिंह, तुषार शर्मा, मो. अनीष, राकेश विश्वकर्मा रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी गजाधर बारीकि ने सभी का आभार जताया।