फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Plaster of bank linter fell, two including secretary injured

Rampur News: बैंक के लिंटर का प्लास्टर गिरा, सचिव समेत दो घायल

Mon, 30 Jun 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 30 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Plaster of bank linter fell, two including secretary injured
मिलक। जर्जर भवन में चल रहे जिला सहकारी बैंक के लिंटर का प्लास्टर रविवार की शाम को अचानक भरभराकर गिर गया,जिससे बैंक में काम कर रहे सचिव समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। इस बीच बैंक अफसरों ने जिला पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आशंका जताई जा रही है कि दिन भर हुई बारिश थमने के बाद जर्जर भवन गिर गया होगा।
विज्ञापन

नगर का जिला सहकारी बैंक जिला पंचायत द्वारा निर्मित भवन में संचालित किया जा रहा है। यह भवन काफी जर्जर हालत में है। रविवार की शाम को बैंक के सचिव अरुण कुमार व लिपिक लाजपत काम कर रहे थे। दिन भर हुई बारिश तो थम चुकी थी, लेकिन इसके बाद शाम को अफसर बैठकर यहां काम निपटा रहे थे।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब 6.30 बजे बैंक के भवन का लिंटर का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे बैंक में बैठे बैंक के सचिव व एक अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घायल हुए सचिव व एक अन्य को निजी अस्पताल ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद सचिव को रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारी किसी तरह भवन से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल सचिव ने बताया कि वर्तमान समय में जून महीने की वसूली चल रही है। कर्मचारी और सचिव प्रतिदिन बैंक में वसूल किए गए कैश को जमा करने के लिए आते हैं। रविवार की शाम कैश जमा करने के लिए बैंक आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed