फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People of Saifni get angry due to interruption of electricity supply

Rampur News: विद्युत आपूर्ति ठप होने से सैफनी के लोगों का फूटा गुस्सा

Thu, 01 Aug 2024 03:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 01 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
People of Saifni get angry due to interruption of electricity supply
सैफनी (रामपुर)। भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से नाराज सैफनी के लोगों का गुस्सा मंगलवार देर रात को फूट गया। नगर पंचायत चेयरमैन फैजान खान के साथ कई नेताओं के साथ करीब पांच सौ लोग इकट्ठे होकर सैफनी के बिजली घर पर पहुंच गए। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर धरना प्रदर्शन और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सूचना के बाद सैफनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। शहर में लगातार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं तो वहीं देहात में लोगों का सब्र अब टूटने लगा है। शासनादेश की बात करें तो शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और देहात क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं। लेकिन रामपुर में यह व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। रामपुर शहर में पहाड़ीगेट, बिलासपुर गेट, शाहबाद गेट, शौकत अली रोड, ज्वालानगर सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। सुबह से लेकर देर रात तक अघोषित बिजली कटौती से लोग त्रस्त हैं। मंगलवार देर रात सैफनी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का सब्र का बांध टूटा तो सैंकड़ों लोग बिजली घर पर पहुंच गए। लोगों ने जब सैफनी जेई को फोन लगाया तो, फोन नहीं उठा। जिस कारण धरना दे रहे लोग ओर अधिक गुस्से में आ गए। जेई की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। चेयरमैन फैजान खान ने बताया कि भीषण गर्मी में सैफनी कई बिजली की कटौती की जा रही है। इस कटौती के कारण लोग परेशान है। घर के इनवर्टर-बैट्री डाउन हो चुकी हैं। भीषण गर्मी में हा-हाकार मचा है। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया गया। लेकिन अभी भी विद्युत विभाग के खिलाफ गुस्सा लोगों में पनप रहा है। चेयरमैन फैजान खान, सुशील फौजी, मंसूर, एजाज, रियाज, संजीव जोशी, अशोक जोशी, नसीम पहलवान, दीपक, एजाज कादरी आदि लोगों ने बिजली घर पहुंचकर आपूर्ति ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

फाल्ट के कारण विद्युत लाइन काटी जाती हैं, जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। देहात क्षेत्रों में अधिक फाल्ट होने से ऐसा हो रहा है। संबंधित अधिकारियों को बिजली सप्लाई के निर्देश दिए गए हैं। महफूज आलम, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed