{"_id":"61117a798ebc3efcd63c43de","slug":"pau-tribute-to-martyers-rampur-news-mbd3987357138","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर शहीदों को किया गया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर शहीदों को किया गया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव और चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर गांधी सामाधि पर कार्यक्रम का आयोजन वीर शहीदों को नमन किया गया।
गांधी समाधि परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पैक्सफेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कर्नल यूनुस खान एवं शहीद स्मारक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वल्लन के साथ किया गया।
इस अवसर पर श्री हरि इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं राजकीय खुर्शीद बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। जनपद के शहीदों के परिजनों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जिन्हें सम्मानित किया गया। गांधी समाधि स्थल पर मिलिट्री बैंड एवं शहीद स्मारक पर सीआरपीएफ के बैंड की लयबद्ध राष्ट्रभक्ति से प्रेरित संगीत में धुन की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान काकोरी ट्रेन एक्शन के उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित काकोरी में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कराया गया। इससे पूर्व सुबह को आंबेडकर पार्क से गांधी समाधि तक स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ .संसार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, सूचना अधिकारी सुमित भारती आदि मौजूद रहे।