फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Panchayat assistants are not deployed to provide benefits of schemes

Rampur News: योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंचायत सहायक ही तैनात नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants are not deployed to provide benefits of schemes
रामपुर। जिले की 56 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक न होने से वहां के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इन ग्राम पंचायतों के लोगों को योजना संबंधी कार्यों के लिए शहर भागना पड़ रहा है। जिले के छह ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों में पिछले छह माह से पंचायत सहायकों के पद खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन




संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र की महिलाएं एवं पुरुषों को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम सम्मान निधि, दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड आदि विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का आवेदन करने के लिए शहर जाना पड़ रहा है, जिनके गांव शहरी क्षेत्रों से कोसों दूर हैं। उन्हें बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन भरने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा मिलक ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के पद खाली हैं। इसके अलावा शाहबाद में आठ, बिलासपुर में नौ, सैदनगर में सात और चमरौआ में चार गांवों में पंचायत सहायक नहीं हैं। इसके अलावा 13 अन्य ग्राम पंचायतों में भी पंचायत सहायक के पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------

अधिकांश ने दिया इस्तीफा

जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि जिले की सभी 680 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों को नियुक्त किया गया था। जिसमें से 30 पंचायत सहायक स्वेच्छा से नौकरी छोड़ कर चले गए। वहीं 26 पंचायत सहायकों को कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में नौकरी से बाहर निकाल दिया गया था। इस प्रकार जिले की 56 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों पद रिक्त पड़े हैं। शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed