फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Paddy will be procured at 144 centres, speed of registration slow

Rampur News: 144 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, पंजीकरण की रफ्तार धीमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be procured at 144 centres, speed of registration slow
रामपुर। एक अक्तूबर से जिले के 144 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। 328 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण करा लिया है। तहसील स्तर पर एसडीएम किसानों का सत्यापन करेंगे। केंद्रों पर धान से लदे वाहनों को रवाना करने से पहले प्रभारी सेल्फी भी लेंगे। राइस मिल में वाहन से धान को उतारने से पहले फोटो लेकर भेजेना होगा। धान की कुटाई के लिए 97 राइस मिलों का सत्यापन हो चुका है।धान खरीद की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रहीं हैं। खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए तकनीकी की मदद ली जा रही है। शासन ने धान की ढुलाई करने वाले वाहनों पर जीपीएस लगाने का विकल्प भी दिया है। हालांकि अभी तक जीपीएस लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। शासन ने स्मार्ट फोन के जरिए सेल्फी सिस्टम लागू किया है। केंद्र पर वाहन में धान का लदान करने के बाद प्रभारी सेल्फी लेंगे। उसको पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उसके बाद जब वाहन मिल में पहुंचेगा तब मिल के कर्मचारी धान उतारने से पहले सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड करेंगे। 144 केंद्रों पर धान की खरीद के लिए प्रभारी और स्टाफ तैनात कर दिया गया है। किसानों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पिछले वर्ष 2022 में जिले भर में 138 केंद्रों पर धान की खरीद की गई थी।
विज्ञापन

धान खरीद पर एक नजर
कुल केंद्र- 144
धान बेचने के लिए अब तक पंजीकृत हुए किसान-328
जिले में धान का कुल रकबा- 1.48 लाख हेक्टेेयर

=====

एक अक्तूबर से धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। 97 मिलों का सत्यापन करा लिया है। किसानों के लगातार ऑनलाइन पंजीकरण हो रहे हैं। तहसील स्तर पर एसडीएम किसानों का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन

कौशल देव, जिला खाद्य एवं विपरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed