{"_id":"66a3e14f3296d6d57e0f6a31","slug":"old-man-injured-in-road-accident-dies-rampur-news-c-282-1-smbd1029-126578-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत
Fri, 26 Jul 2024 11:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। सात दिन पूर्व रामपुर-बाजपुर मार्ग पर मोतीपुरा में हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
नगर के वार्ड 11 निवासी भगवत शरण बीते शनिवार को अपने पौत्र जयसिंह के साथ स्वार सब्जी मंडी गए थे। घर आते समय रामपुर-बाजपुर राजमार्ग स्थित मोतीपुरा गांव के सामने तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी स्कूटी को रौंद दिया। दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक जयसिंह (18) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बुजुर्ग भगवत शरण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में कार और स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कार चालक को पीटना शुरू कर दिया। प्रधान समेत कुछ लोगों ने भीड़ के चंगुल से किसी तरह से उसे बचाया और पुलिस को सौंप दिया। सात दिन के भीतर परिवार में हुई दो मौतों से परिवार गहरे सदमे में हैं।