फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Notice to Saifni Chairman and EO and other officials on irregularities

Rampur News: अनियमितताओं पर सैफनी चेयरमैन और ईओ समेत अन्य अधिकारियों को नोटिस

Fri, 15 May 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 15 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Notice to Saifni Chairman and EO and other officials on irregularities
रामपुर। सैफनी नगर पंचायत में सामने आई अनियमितताओं और नियम विरुद्ध कार्यों के मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासन ने नगर निकाय निदेशालय को जांच रिपोर्ट के आधार पर सैफनी नगर पंचायत अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से नगर पंचायत में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल की ओर से जारी पत्र में निदेशक नगर निकाय को अवगत कराया गया है कि मंडलायुक्त कार्यालय से प्राप्त जांच आख्या के अनुसार सैफनी नगर पंचायत में कई शिकायतें सही पाई गई हैं। ये शिकायतें सभासद चन्द्रपाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और कर्मचारियों के खिलाफ की थीं।
विज्ञापन

मामले की जांच अपर आयुक्त द्वितीय, मुरादाबाद मंडल की अध्यक्षता में गठित त्रिसदस्यीय समिति ने की थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट 19 जनवरी को प्रस्तुत की थी। जांच में नगर पंचायत सैफनी के चेयरमैन, अधिशासी अधिकारियों, अवर अभियंता, लिपिक और लेखाकार के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। समिति ने इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई और निकाय को हुई वित्तीय क्षति की वसूली की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने निदेशक नगर निकाय को निर्देश दिए हैं कि सैफनी नगर पंचायत के चेयरमैन और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। साथ ही आगे की समस्त कार्रवाई सुनिश्चित कर उसकी रिपोर्ट जल्द शासन को उपलब्ध कराई जाए।

शासन के आदेश के बाद सैफनी नगर पंचायत में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा, जिसके बाद विभागीय जांच और दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed