{"_id":"5f6a42438ebc3ee2b75508cd","slug":"no-trade-in-mandi-campus-rampur-news-mbd363520990","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में कारोबार ठप, व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में कारोबार ठप, व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी मंडियों में कारोबार ठप रहा। अधिकांश मंडियों में आढ़तियों ने कारोबार नहीं किया। वहीं, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि मंडियों में कारोबार करने पर ढाई फीसदी मंडी शुल्क की व्यवस्था है। मंडी के बाहर कारोबार करने पर कोई शुल्क नहीं है। इस व्यवस्था की वजह से मंडियों में कारोबार प्रभावित हो रहा है। मंडी शुल्क को समाप्त करने की कई बार मांग की गई है, लेकिन सरकार ने इसपर ध्यान नहीं दिया। अगर मंडी शुल्क समाप्त नहीं किया गया तो लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि इस वजह से 21 से 26 सितंबर तक के लिए मंडियों को बंद रखने का फैसला लेना पड़ा। मांग की गई है कि मंडी शुल्क की व्यवस्था को समाप्त की जाए। बुधवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी डूंगरपुर स्थित नवीन मंडी में मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, मोहम्मद शाहिद शम्सी, शुएब मोहम्मद खां, जगन्नाथ चावला, हरीश अरोड़ा, बिलाल शम्सी, अवतार सिंह, शाकेब शम्सी और राम गुप्ता सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।