{"_id":"6a909d65aaa9e27dde046aaa","slug":"house-roof-collapses-during-rain-family-escapes-unharmed-rampur-news-c-282-1-rmp1027-178840-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बारिश में गिरी मकान की छत, बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बारिश में गिरी मकान की छत, बचा परिवार
Fri, 28 Aug 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर। लगातार हो रही बारिश के बीच ग्राम दिलपुरा में बृहस्पतिवार को एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मकान के अंदर बच्चे मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, दिलपुरा निवासी प्रेमपाल के घर की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। छत गिरने से घर में अफरातफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिवार की मदद करते हुए बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक बच्चों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत सामान्य है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में पुराने व क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराने की मांग की है। संवाद