फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Children pledged to protect the environment by tying Rakhis to trees.

Rampur News: पेड़ों को राखी बांधकर बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Fri, 28 Aug 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Children pledged to protect the environment by tying Rakhis to trees.
रामपुर। विकास खंड सैदनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लालपुर कलां में रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों ने अनोखे अंदाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका शबनम आरा ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं, इसलिए उनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों ने पेड़ों को अपना मित्र मानते हुए उन्हें नुकसान न पहुंचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की भावना बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने समाज को पेड़ों की रक्षा का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने बच्चों के इस पर्यावरण प्रेमी प्रयास को सराहनीय पहल बताया। संवाद
विज्ञापन

---------------
राखी मेकिंग प्रतियोगिता में तीन छात्राओं को किया पुरस्कृत
रामपुर। सैदनगर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल घाटमपुर में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं ने भाग लिया। अपने घर से लाए हुए सामान से छात्राओं ने राखी बनाई। राखी बनाने के बाद छात्राओं ने घाटमपुर के ग्राम प्रधान जावेद अली को राखी बांधकर राखी पर्व को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया।
विज्ञापन

राखी मेकिंग प्रतियोगिता में घाटमपुर के प्रधान जावेद अली ने छात्राओं द्वारा बनाई गई राखी का अवलोकन किया और उन्होंने राखी प्रतियोगिता में आई प्रथम कक्षा सात की आंचल और द्वितीय कक्षा सात की आरुषि तथा तृतीय कक्षा आठ की इकरा को चॉकलेट, टॉफी और फ्रूटी देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आंचल, आरुषि, इशा, रोशनी, विद्या, मानवी, मुस्कान, शिखा, गुंजन, प्रिया, छवि, सृष्टि, खुशी, रिफा आदि छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ ने पूरे स्कूल के बच्चों को टॉफी, चॉकलेट और फ्रूटी बांटी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed