फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A food safety team conducted a raid and collected 10 samples, while also destroying 100 liters of contaminated milk and 75 kg of spoiled paneer.

Rampur News: खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारकर लिए 10 नमूने, 100 लीटर दूषित दूध और 75 किलो खराब पनीर कराया नष्ट

Fri, 28 Aug 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A food safety team conducted a raid and collected 10 samples, while also destroying 100 liters of contaminated milk and 75 kg of spoiled paneer.
रामपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में विशेष छापामार अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूने लिए। जांच के लिए सभी नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम खरसौल में फरजंद अली की पनीर निर्माण इकाई से पनीर और दूध के नमूने लिए गए। यहां करीब 100 लीटर दूषित दूध और 75 किलोग्राम खराब गुणवत्ता का पनीर नष्ट कराया गया। इसके अलावा टांडा के कसिया कुंडा से दूध, उरमान अली मिल्क डेयरी से दूध और दही तथा रतुआ नगला से दूध का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

रामपुर रेलवे स्टेशन के पास न्यू रवि स्वीट्स से काजू कतली, नसीराबाद मिलक के राठौर मिष्ठान भंडार से फैनी, बादली टांडा स्थित एमडीएमएस हाउस से चीज और सिमरिया के गंगाराम किराना स्टोर से हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचन्द्र यादव, मनोज कुमार, राहुल शुक्ला, अशोक कुमार, देवकान्त, शहाबुद्दीन दोस्त, धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed