{"_id":"6a909d7a71fca33f7304abf8","slug":"complaint-boxes-will-be-installed-in-council-schools-enabling-female-students-to-convey-their-concerns-directly-to-officials-rampur-news-c-282-1-rmp1023-178806-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: परिषदीय विद्यालयों में लगेंगी शिकायत पेटिकाएं, छात्राएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगी अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: परिषदीय विद्यालयों में लगेंगी शिकायत पेटिकाएं, छात्राएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगी अपनी बात
Fri, 28 Aug 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं अब अपनी समस्याएं और शिकायतें बिना झिझक अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में जल्द ही शिकायत पेटिकाएं लगाई जाएंगी। छात्राएं अपनी शिकायत लिखकर इन पेटिकाओं में डाल सकेंगी। संबंधित अधिकारी समय-समय पर पेटिकाएं खोलकर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करेंगे और मामले की गंभीरता के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।
जिले में कुल 1596 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं, जिनमें करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल हैं।
विभाग का मानना है कि शिकायत पेटिकाओं की व्यवस्था छात्राओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। कई बार छात्राएं अपनी समस्या सीधे शिक्षक या अधिकारी के सामने रखने में असहज महसूस करती हैं। ऐसे में शिकायत पेटिका उनके लिए अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने का सुरक्षित माध्यम बनेगी।
विज्ञापन
छात्राएं अपनी परेशानी लिखकर पेटिका में डाल सकेंगी। शिकायतों की जांच के बाद उनका समाधान कराया जाएगा। गंभीर प्रकृति की शिकायतों से शासन स्तर पर भी अवगत कराया जाएगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। शिकायत पेटिकाओं की चाबी संबंधित अधिकारियों के पास रहेगी और नियमित रूप से उनकी समीक्षा की जाएगी। प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित अधिकारी को जानकारी देकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विभाग की कोशिश रहेगी कि छात्राओं की समस्याओं का समय से समाधान हो और उन्हें विद्यालय में अपनी बात रखने के लिए सहज एवं सुरक्षित माहौल मिल सके। इसको लेकर विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के बीएसए को आदेश जारी किया गया है। बीएसए कल्पना देवी ने कहा कि आदेश आने के बाद इसका पालन कराया जाएगा।