{"_id":"6a9092c40d5b197ff500c726","slug":"health-department-on-alert-regarding-swine-flu-advisory-issued-to-hospitals-rampur-news-c-282-1-rmp1027-178845-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, अस्पतालों को जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, अस्पतालों को जारी की एडवाइजरी
Fri, 28 Aug 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। सरकारी और निजी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर मरीजों के उपचार और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मास्क, जरूरी दवाइयों और अन्य चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है।
सीएमओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों पर विशेष नजर रखने तथा जरूरत के अनुसार तत्काल चिकित्सकीय सलाह और उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में स्वाइन फ्लू का कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
0000
जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क कर दिया है। संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके लिए जरूरी दवाइयों, मास्क और अन्य चिकित्सा संसाधनों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ