{"_id":"699749f78236904e6d0d9888","slug":"nephew-akil-was-murdered-for-coming-in-the-way-of-illicit-relations-rampur-news-c-282-1-smbd1029-164687-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अवैध संबंधों में आड़े आने पर की थी भांजे आकिल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अवैध संबंधों में आड़े आने पर की थी भांजे आकिल की हत्या
Thu, 19 Feb 2026 11:05 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के खौद कलां गांव में कथित अवैध संबंधों में बाधक बने भांजे की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चचेरे मामा नसीम उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दरांत और रक्तरंजित जींस पैंट बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र की मसवासी पुलिस चौकी अंतर्गत खौदकलां गांव में मंगलवार रात करीब पौने 12 बजे आरोपी ने अपने भांजे मोहम्मद आकिल (28) की दरांत से गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और आरोपी को मौके पर देख लिया। बताया गया कि आरोपी ने ग्रामीणों को डंडे से धमकाने का भी प्रयास किया।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार और क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मृतक के बड़े भाई कफील की तहरीर पर नसीम उर्फ भूरा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 332 की भी वृद्धि की। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने आरोपी को मुंशीगंज तिराहे के पास टांडा रोड से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे और मोहम्मद आकिल इसमें बाधक बन रहा था। इसी कारण उसने हत्या की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की गहन विवेचना जारी है।
-- --
बुधवार रात सुपुर्द-ए-खाक हुआ आकिल
पोस्टमार्टम के बाद मोहम्मद आकिल का शव खौदकलां गांव स्थित उसके घर लाया गया, जहां पत्नी तीनों बच्चों के साथ पहुंचीं। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में बुधवार रात करीब 11 बजे पैतृक कब्रिस्तान में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।