{"_id":"6aa84419bbd71cad220e0874","slug":"speeding-vehicle-hits-two-friends-standing-by-the-roadside-one-dead-rampur-news-c-282-1-rmp1004-180096-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
Tue, 15 Sep 2026 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में पहाड़ी गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के खबड़िया गांव निवासी लेखराज (55) खेती-किसानी करते थे। सोमवार को वह पास के गांव में रहने वाले अपने दोस्त महमूद के साथ बाइक से भोट थाना क्षेत्र के इंद्री गांव जा रहे थे। दोनों किसी काम से इंद्री जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी बाइक गंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के पास पहुंची। यहां दोनों बाइक रोककर सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे।
इसी दौरान तेज रफ्तार में आए एक वाहन ने सड़क किनारे खड़े दोनों दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
लेखराज की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने हादसे की सूचना गंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल महमूद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।