{"_id":"6aa8457aff122fddbf0d31e7","slug":"two-arrested-including-a-suspect-wanted-under-the-gangster-act-following-an-encounter-one-sustained-a-gunshot-wound-rampur-news-c-282-1-rmp1004-180071-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर एक्ट में वांछित समेत दो गिरफ्तार, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर एक्ट में वांछित समेत दो गिरफ्तार, एक को लगी गोली
Tue, 15 Sep 2026 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर एक्ट में वांछित समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। दोनों आरोपियों पर पहले से 22 मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात क्षेत्र के रफत धर्मकांटा से चाकू चौक जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।
आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अजीमनगर थाना क्षेत्र के खंडिया निवासी मोबिन के पैर में गोली लग गई। मोबिन फिलहाल नई बस्ती गंज का रहने वाला है। उसे मौके पर गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
वहीं, भागने का प्रयास कर रहे शहजादनगर थाना क्षेत्र के जुठिया गांव निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया गया। वह फिलहाल गुजरटोला का रहने वाला है।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस ने मौके से 315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की। मामले में गंज थाने में बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
0000
गैंगस्टर समेत कई मामले हैं दर्ज
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार घायल मोबिन थाना भोट में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। उसके खिलाफ अजीमनगर, गंज और भोट थानों में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 18 मामले दर्ज हैं। वहीं, रिजवान के खिलाफ सिविल लाइंस, मिलक और गंज थानों में गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य धाराओं में चार मामले दर्ज हैं।