फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused arrested for jewelry theft at hospital; stolen items recovered.

Rampur News: अस्पताल में जेवर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Tue, 15 Sep 2026 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 15 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for jewelry theft at hospital; stolen items recovered.
रामपुर। शहर के जौहर अस्पताल की दूसरी मंजिल स्थित कमरे से जेवर चोरी करने वाले आरोपी को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो कंगन, एक जोड़ी कान के झुमके, एक चेन और दो अंगूठियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घूम-घूमकर चोरी के लिए मौका तलाशता था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन

14 सितंबर को जौहर अस्पताल के संचालक की ओर से गंज थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ सोने-चांदी के जेवर चोरी किए जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ संदिग्धों की जानकारी भी जुटाई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पंखेवालान पक्का बाग निवासी जीशान के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस टीम ने उसे सैजनी नानकार जाने वाले रास्ते पर आम के बाग के सामने से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में चोरी के जेवर बरामद हो गए। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 12 सितंबर को जौहर अस्पताल की दूसरी मंजिल स्थित कमरे से जेवर चोरी किए थे। उनके मुताबिक आरोपी अस्पताल समेत अन्य स्थानों पर घूमकर मौका तलाशता था और मौका मिलने पर चोरी कर लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद जेवरों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। जीशान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइंस में वर्ष 2025 में आर्म्स एक्ट के दो मामले और थाना कोतवाली में एक मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed