{"_id":"6638115f0cc187029c0ca744","slug":"neet-chemistry-took-the-test-of-students-rampur-news-c-282-1-rmp1006-121213-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : रसायन विज्ञान ने ली विद्यार्थियों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट : रसायन विज्ञान ने ली विद्यार्थियों की परीक्षा
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए ) द्वारा मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट-2024) रविवार को आयोजित की गई। जिले के छह केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा 2843 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 102 ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी सुरक्षा के बीच विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। रसायन विज्ञान के उलझाऊ सवालों ने विद्यार्थियों को काफी परेशान किया। प्रवेश परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजकर 20 मिनट तक चली। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व चेकिंग के कड़े इंतजाम थे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। जिले में सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयावती मोदी अकादमी, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी, सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, व्हाइट हाॅल पब्लिक स्कूल और बिलासपुर के एपेक्स काॅलेज में परीक्षा का आयोजन किया गया।
सुबह 11 बजे से कड़ी निगरानी के बीच परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। उनकी सघन तलाशी ली गई। विद्यार्थियों को अपने साथ केवल वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेशपत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो और पहचानपत्र ले जाने की अनुमति थी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए 360 परीक्षार्थियों पर एक प्रेक्षक की तैनाती की गई थी।
परीक्षा देकर निकले कई विद्यार्थियों ने बताया कि नीट का पेपर पिछले साल के मुकाबले कड़ा था। सवालों को घुमाकर पूछा गया था। तैयारी अच्छी होने के कारण पेपर अच्छा हुआ है। रसायन विज्ञान के कई सवाल काफी उलझे थे, जिन्हें हल करने में समय लगा। सिटी कोऑर्डिनेटर और सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद सभी कापियों को सील कर दिया गया। देर शाम तक सभी काॅपियां सेंटर पर पहुंचनी शुरू हो गई हैं। कॉपियों को दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फुल शर्ट को बनाया हाॅफ, जूते भी उतरवाए
परीक्षा केंद्र पर कई परीक्षार्थी फुल शर्ट में ही पहुंच गए, जिस पर स्कूलों में लगे चेकिंग स्टाफ ने नियमों का हवाला देते हुए परीक्षार्थियों की फुल शर्ट को हाॅफ शर्ट में तब्दील करा दिया। फुल शर्ट को मुड़वाकर हॉफ कराया। इसके अलावा तमाम परीक्षार्थी जूते पहनकर भी आए, जिस पर चेकिंग स्टाफ ने जूते उतरवाकर परीक्षार्थियों की चेकिंग की। इलेक्ट्राॅनिक गैजेट भी बाहर ही रखवा दिए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले परीक्षार्थी-- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रश्नपत्र में रसायन विज्ञान के सवाल काफी घुमाकर पूछे गए थे। इसलिए उन्हें समझने में समय लगा। तैयारी अच्छी थी, इसलिए पेपर ठीक हुआ है।
अंशिका सिंह
-- -- -- -- --
पेपर ठीक हुआ है। सवाल काफी कठिन थे। शुरू में थोड़ा तनाव हुआ, लेकिन समझने के बाद पेपर हल कर दिया।
जमजम खान
-- -- -- -- -- -- -
सवाल पिछले साल के मुकाबले कठिन थे। रसायन विज्ञान ने ज्यादा परेशान किया। तैयारी ठीक थी, इसलिए अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है।
मोहसिन अली
-- -- -- -- -- -- -- -
सवालों को सीधे न पूछकर घुमाकर पूछा गया था। इसलिए उन्हें समझने में समय लगा। रसायन विज्ञान के सवाल ज्यादा मुश्किल लगे। फिर भी पेपर ठीक हुआ है। अलीफा
विज्ञापन
सुबह 11 बजे से कड़ी निगरानी के बीच परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। उनकी सघन तलाशी ली गई। विद्यार्थियों को अपने साथ केवल वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेशपत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो और पहचानपत्र ले जाने की अनुमति थी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए 360 परीक्षार्थियों पर एक प्रेक्षक की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकले कई विद्यार्थियों ने बताया कि नीट का पेपर पिछले साल के मुकाबले कड़ा था। सवालों को घुमाकर पूछा गया था। तैयारी अच्छी होने के कारण पेपर अच्छा हुआ है। रसायन विज्ञान के कई सवाल काफी उलझे थे, जिन्हें हल करने में समय लगा। सिटी कोऑर्डिनेटर और सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद सभी कापियों को सील कर दिया गया। देर शाम तक सभी काॅपियां सेंटर पर पहुंचनी शुरू हो गई हैं। कॉपियों को दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
फुल शर्ट को बनाया हाॅफ, जूते भी उतरवाए
परीक्षा केंद्र पर कई परीक्षार्थी फुल शर्ट में ही पहुंच गए, जिस पर स्कूलों में लगे चेकिंग स्टाफ ने नियमों का हवाला देते हुए परीक्षार्थियों की फुल शर्ट को हाॅफ शर्ट में तब्दील करा दिया। फुल शर्ट को मुड़वाकर हॉफ कराया। इसके अलावा तमाम परीक्षार्थी जूते पहनकर भी आए, जिस पर चेकिंग स्टाफ ने जूते उतरवाकर परीक्षार्थियों की चेकिंग की। इलेक्ट्राॅनिक गैजेट भी बाहर ही रखवा दिए गए।
बोले परीक्षार्थी