{"_id":"572f8f2a4f1c1b0b5c5cd425","slug":"mushayra","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियार रहो! मुल्क में नफरत फैला रहे सियासतदां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियार रहो! मुल्क में नफरत फैला रहे सियासतदां
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 09 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुशायरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय मुशायरे में शायरों ने अपने कलाम के जरिए मुल्क को प्यार-मोहब्बत का पैगाम दिया। आवाम को कौमी एकता की माला में पिरोने की कोशिश की। सियासत और सियासियों पर तंज कसे। खबरदार किया कि सियासतदां मुल्क में नफरत फैला रहे हैं। इनकी नियत को अच्छी तरह पहचानों।
लोकहित सोशल एजुकेशनल डेवलेपमेंट एसोसिएशन की जानिब से शनिवार की रात घूंघट मैरिज हाल में मरहूम शायर शौक असरी की याद में अखिल भारतीय मुशायरा हुआ। जिसका आगाज समां रोशन कर हुआ। शौक असरी साहब के शार्गिद शहजादा गुलरेज की दस्तारबंदी की गई।
साथ ही शायर अहमद जियाई की लिखी किताब आखिरी ख्वाब का इजरा (विमोचन) किया गया। इसके बाद सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के सदर सीनशीन आलम नईम नजमी और ताहिर फराज ने शहजादा गुलरेज, जुबैर अहमद मसूद और अहमद जियाई को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
मरहूम शौक असरी साहब की नात और गजल से मुशायरे को आगे बढ़ाया। दिल्ली से आए शम्स रमजी ने कलाम के जरिए अवाम को कौमी- एकता की माला में पिरोने की कोशिश की। चंदौसी के सर्वेश ने उर्दू की शान में कलाम पेश किए। नश्तर अमरोही ने सियासत और सियासियों पर तंज किए।
मुल्क की आवाम को खबरदार किया कि सियासी अपने मफाद की खातिर नफरत फैला रहे हैं। इनकी नीयत को समझने की जरूरत है। बदायूं के हसीब सोज ने अमीरी और गरीबी का फर्क मिटाने की सीख दी। बरेली के आकिल नोमानी, तहव्वर बदायूंनी, अंजुम सिहारवी ने अपने कलाम के जरिए भाई चारा और मुल्क में अमन चैन कायम रखने का पैगाम दिया।
मुशायरे में जुबैर मसूद खां, शरीफुर्रहमान कुरैशी, आले अहमद सुरूर, अजीज बकाई, अजहर इनायती, ताहिर फराज, अहमद जियाई, इफ्तखार ताहिर, अकील नोमानी, नईम नजमी, जिया इनायती, मास्टर असरार अहमद, असलम खां भी थे। मुशायरे की निजामत शकील गौस ने की।