{"_id":"5830a85c4f1c1bf23c90047d","slug":"moradabad-hiway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, डेढ़ घंटे जाम रहा मुरादाबाद हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, डेढ़ घंटे जाम रहा मुरादाबाद हाईवे
अमर उजाला ब्यूूरो /दढ़ियाल/ रामपुर
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के दढ़ियाल में शनिवार की सुबह मुरादाबाद हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद-नैनीताल हाईवे पर सुबह करीब सात बजे एक धान के बोरे से लदी ट्राली पलटने से करीब डेढ़ घंटे जाम की स्थिति रही। जाम लगने से त्रिवेणी शुगर मिल को
गन्ना ले जा रहे बड़ीं संख्या में किसानों के टैक्टर ट्रॉली व बैलगाड़ी भी फंस गए जिससे चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति बंद हुई तो मिल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
उन्होंने मिल के सुपरवाइजर व अन्य कर्मियों को तुरंत जाम खुलवाकर गन्ने लदे वाहनों को निकलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे मिल कर्मचारियों ने जाम खुलने को प्रयास किया और करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलने पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन