फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Middle-aged man dies after being injected by a quack, uproar erupts

Rampur News: झोलाछाप के इंजेक्शन से अधेड़ की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after being injected by a quack, uproar erupts
शाहबाद (रामपुर)। बदायूं जिले के रहने वाले गुजराल यादव (56) की झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। अचानक हुई इस मौत के बाद से परिवार के लोग अपना आपा खो बैठे। झोलाछाप के यहां पर जमकर हंगामा किया। भीड़ इकट्ठी होने पर झोलाछाप डॉक्टर भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सैंढोला गांव निवासी गुजराल यादव अपने परिवार के संग ढकिया चौकी क्षेत्र की युसुफ नगर गांव में मेहमानदारी में आए हुए थे। रिश्तेदारी में ही गुजराल यादव की हालत बिगड़ गई। इस बीच उनका बेटा पुष्पेंद्र उन्हें लेकर झोलाछाप डॉक्टर के पहुंचा। डॉक्टर ने तुरंत एक इंजेक्शन लगा दिया और इसी बीच गुजराल यादव की मौत हो गई। अचानक इस मौत के बाद परिवार के लोग आपा खो बैठे और जमकर मौके में हंगामा करने लगे। गुजराल यादव की मौत की सूचना जब परिवार के लोगों के बीच पहुंची, तो धीरे-धीरे करके काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। मामले को बिगड़ता हुआ देखकर झोलाछाप डॉक्टर मौका पाकर भाग गया। इसी हंगामें के बीच से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसी बीच संभ्रांत लोग मामले को सुलझाने में लग गए। लेकिन देर शाम तक मामला सुलझा नहीं था। इस संबंध में सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि सूचना के बाद ढकिया पुलिस पहुंची थी। लेकिन अधेड़ की मौत बीपी बढ़ने के कारण हुई है। वह अपनी बेटी को दवा दिलाने लाए थे। परिवार के लोगों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


-----------------

झोलाछाप के कारण ताबड़तोड़ हो रही मौतें
शाहबाद तहसील क्षेत्र भर में पंजीकृत अस्पतालों में कोई स्पेशलिस्ट डॉक्टर न होने के कारण और अपंजीकृत अस्पतालों में बैठे झोलाछाप डॉक्टरों के कारण लगातार घटनाएं घटित हो रही है। आए दिन कोई न कोई घटना सामने आई ही जाती है। इन झोलाछाप अपस्तालों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed