फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mid-day meel

मिड-डे मील में परोस रहे घटिया चावल-दाल

Tue, 22 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में दोपहर का भोजन देने के नाम पर बच्चों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में घटिया किस्म की दाल, चावल और तेल का प्रयोग किया जा रहा है। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा विभाग की की जांच रिपोर्ट में हुआ है। विभाग अब इस मामले की रिपोर्ट शासन के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग को भेजने की तैयारी कर रहा है।परिषदीय स्कूलों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को दोपहर का खाना दिया जाता है।
विज्ञापन


भोजन बनाने के लिए स्कूलों में बकायदा रसोइये की तैनाती है। मिड-डे मील वितरण से लेकर उसके बनाने की जिम्मेदारी स्कूल के हेडमास्टर के साथ ही प्रबंध समितियों और प्रधानों की होती है। मिड-डे मील के तहत राशन की व्यवस्था पूर्ति विभाग करता है। हर स्कूल के लिए अलग से राशन आवंटित किया जाता है। मिड-डे मील व्यवस्था में खेल करके बच्चों को बहुत ही घटिया किस्म का खाना परोसा जा रहा है।
विज्ञापन


इससे बच्चों की सेहत बनने के बजाय और बिगड़ जाएगी। शासन ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को मिड-डे मील के तहत आने वाली खाद्यान्न सामग्री के सैंपल लेकर जांच कराने के आदेश दिए थे। कुछ माह पहले जिले के विभिन्न स्कूलों से दाल, चावल और सरसों के तेल के नमूने भरे गए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट मिल गई है। मिड-डे मील की जांच रिपोर्ट चौंकाने वाली है। जांच रिपोर्ट में दाल, चावल और तेल के सभी नमूने फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी डा. चमन लाल के मुताबिक चावल के दो नमूने फेल हो गए हैं। चावल का नमूना असुरक्षित आया है। इसके मायने ये हंै कि इस चावल के सेवन से बच्चों की सेहत न सिर्फ बिगड़ सकती है, बल्कि उनकी जान तक जा सकती है।दाल और तेल के नमूने भी फेल हुए हैं। इसकी रिपोर्ट अब शासन और प्रशासन के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed