फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   message to save invirment

पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया , दिलाई संविधान की शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
message to save invirment
रामपुर/बिलासपुर/दढ़ियाल। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरों में ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया गया। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव का टीकाकरण का आह्वान किया। भारतीय आंदोलन के प्रेरक तत्व चर्चा के अंतर्गत संविधान की शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं को डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिविर के चौथे दिन डॉ. राजकुमार, डॉ.वीके राय, डॉ.ब्रह्म सिंह और डॉ. निधि गुप्ता द्वारा संविधान की शपथ और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रेरक तत्व पर चर्चा के अंतर्गत संविधान की शपथ दिलाई गई। छात्र छात्राओं ने जल संसाधन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर गांव में जागरूकता रैली निकाली। बौद्धिक गोष्ठी में डॉ. संजीव कुमार ने राष्ट्रीय आंदोलन के प्रेरक तत्व पर विस्तृत चर्चा की। डा. हितेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को जल संसाधन के स्रोतों के बारे में जानकारी दी तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया। डॉ. माया, डॉ. विनीता सिंह,डॉ. जागृति मदान, मुख्य शस्ता, डॉ हितेंद्र सिंह प्रभारी, वनस्पति विज्ञान, डॉ मुजाहिद अली, प्रभारी, शारीरिक शिक्षा, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ. उपदेश, डॉ. इरम, डॉ.नेहा नागपाल गुप्ता, डॉ. नरेश,डॉ. गजेंद्र कुमार, डॉ. कैस मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीक्षित कॉलेज आफ हायर एजुकेशन नुसरत नगर में लदौरा नारायणपुर में लगे शिविर में चौथा दिन पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली और पर्यावरण से संबंधित स्लोगन एवम नारे दीवारों पर लिखे। ग्रामीणों से पौधारोपण करने का आह्वान किया। साथ ही श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। महाविद्यालय के संरक्षक पंडित जागेश्वर दयाल दीक्षित ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। पर्यावरण और जीवन का आपस में अनोखा संबंध है। जीवित रहने के लिए हम पर्यावरण और उसके संसाधनों पर ही निर्भर हैं इसलिए उनकी देखभाल एवं सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। प्रबंध निदेशक विवेक दीक्षित, प्राचार्य डॉ इंद्र सिंह, डॉ. मीनू सक्सेना, प्रतिभा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed