{"_id":"58ea8c2a4f1c1bf8335b881c","slug":"meat-seller-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट ले जरा रहे युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट ले जरा रहे युवकों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एक बाइक पर रखे बोरे में मांस को देखकर दो बाइक सवारों की जमकर पीटा और पुलिस कर्मी कोतवाली ले गए। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। लोगों की भीड़ लग गई। बाद में दोनों को बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र में हाथीखाना के पास एक बाइक पर सवार दो युवक कट्टे के अंदर मांस ले जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाथी खाने के चौराहे पर उन बाइक सवारों को रोक कर तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस उनके पास से पशुओं का मांस देखने के बाद पारा चढ़ गया। इसके बाद पुलिस वालों ने बाइक सवार युवकों को वहीं पर पीटना शुरू कर दिया जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस दोनों को पीटती रही।
विज्ञापन
किसी ने पुलिस के पास जाकर उनको बचाने की हिम्मत नही जुटा पाई। बाद में दोनों को पुलिस थाने ले आई जबकि कोतवाल गंगसरन सिंह इस तरह ही जानकारी से इंकार कर रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है पुलिस को ऐसे बाइक सवार युवकों को नहीं पीटना चाहिए था।
विज्ञापन