फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   market is ready for dhanters

धनतेरस पर चमकने को तैयार ज्वैलरी व बर्तन बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
market is ready for dhanters
रामपुर। दिवाली और धनतेरस को लेकर बाजारों में चहलकदमी बढ़ी है। ज्वेलरी से लेकर कपड़ों के शोरूम व दुकानों सहित बर्तन के बाजार में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में कोरोना काल में टूटे दुकानदार व व्यापारियों के चेहरे का भाव भी बदला है। बढ़ती भीड़ को देखकर उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

धनतेरस पर ज्वेलरी के शोरूम खासतौर पर सजे हैं। शोरूम मालिक ग्राहकों के आगमन को लेकर झालरों से लेकर फूलों की लड़ियों से अपने प्रतिष्ठानों की सजावट करा रहे हैं। शोरूम में रोशनी की चकाचौंध के बीच ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक छूट और गिफ्ट दिए जा रहे हैं। जिसके लिए प्रचार में भी कोई कमी नहीं रखी गई है। शोरूम में सोने के आभूषणों व चांदी से बने जेवर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे। चांदी के सिक्कों की बिक्री के लिए अलग काउंटर सजाया गया है। ग्राहकों के लिए चाय व काफी के स्टालों की भी व्यवस्था भी कुछ दुकानदारों व शोरूम मालिकों ने की है। दुकानदार इस बार बिक्री को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed