फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ltgrade exam

एलटी ग्रेड परीक्षा : 3251 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ltgrade exam
परीक्षा संपन्न होने के बाद रेलवे स्टेशन पर लगी अभ्यर्थियोंकी भीड़।

विज्ञापन
 लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को एलटी ग्रेड परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में यह परीक्षा 19 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा में 3251 अभ्यर्थीगैरहाजिर रहे। जिले में विज्ञान विषय से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों से लेकर आसपास पुलिस बल भी तैनात रहा और मजिस्ट्रेट चेकिंग भी की गई।

परीक्षा के लिए नगर में 15, मिलक में तीन और शाहबाद में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। रामपुर में जीव विज्ञान विषय के 8256 को परीक्षा में शामिल होना था लेकिन, इनमें से 3251 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर व केंद्रों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट ने भी परीक्षा की निगरानी की।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े दस बजे से अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। इसके बाद परीक्षार्थियों ने आवंटित कक्ष तलाशे और निर्धारित समय पर परीक्षा आरंभ कर दी गई। परीक्षा के दौरान कहीं भी कोई नकल करते हुए या साल्वर पकड़ में नहीं आया। निगरानी के लिए 4 जोनल मजिस्ट्रेट, 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ नगर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जिले में सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो गई है। इसके बाद ओएमआर सीट को जमा कर पोस्ट आफिस भिजवा दिया गया। जहां से सभी ओएमआर सीट मुरादाबाद मंडल मुख्यालय भेज दी गईं हैं। यहां से इन्हें इलाहाबाद भेजा जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed