फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lineman burnt by electric current in critical condition, referred to Delhi

Rampur News: करंट से झुलसे लाइनमैन की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

Sun, 29 Jun 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Lineman burnt by electric current in critical condition, referred to Delhi
बिलासपुर (रामपुर)। फाल्ट ठीक करते समय बिजली लाइन में करंट दौड़ने पर झुलसे गांव मुल्लाखेड़ा का मजरा निवासी संविदा पर तैनात लाइनमैन जसपाल कुमार की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने उन्हें बरेली के लिए रेफर कर दिया है। एसडीओ प्रदीप प्रसाद गुप्ता ने बताया कि लाइन में अचानक करंट दौड़ने की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम कुआंखेड़ा बिजलीघर में कार्यरत संविदा लाइनमैन जसपाल कुमार साथी प्रेम कुमार के साथ ग्राम हरैया खुर्द के जंगल में लाइन पर फाल्ट ठीक कर रहे थे। अचानक लाइन में बिजली का करंट आने की वजह से वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रामपुर रेफर किया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीओ ने शटडाउन के बावजूद अचानक करंट आने के मामले में जांच शुरू करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जांच पूरी कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed