{"_id":"68ec13beddd6821ddc00d9dd","slug":"leopard-out-of-reach-in-maswasi-panic-continues-rampur-news-c-282-1-smbd1029-155711-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मसवासी में तेंदुआ पकड़ से बाहर, दहशत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मसवासी में तेंदुआ पकड़ से बाहर, दहशत बरकरार
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के गांव लाडपुर सेमरा और धर्मपुर में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। दो दिन पहले वन विभाग ने लाडपुर सेमरा और धर्मपुर स्थित बंद पड़े ढिल्लो स्टोन क्रशर परिसर में पिंजरा लगाकर बकरी को चारा बनाकर बांधा था, लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ बीते कुछ दिनों से खेतों और जंगल के किनारे दिखाई दे रहा है, जिससे लोग खेतों में काम करने और बच्चों को बाहर भेजने से डर रहे हैं। वहीं वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
वन दरोगा कुलवीर सिंह ने बताया कि विभागीय टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पिंजरे के पास कैमरे लगाए गए हैं और तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने के लिए टीम लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। संवाद