{"_id":"70b2f25798f6c21487fcb4688256d233","slug":"lawyer-protest-against-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ कांड पर बिफरे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ कांड पर बिफरे वकील
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में वकील की हत्या के खिलाफ स्थानीय वकीलों का गुस्सा भड़क गया। नाराज वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर वकील के हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। लखनऊ में बुधवार को वकील की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद जमकर वबाल हुआ था। घटना के विरोध में स्थानीय वकीलों में भी रोष है।
नाराज वकीलों ने गुरुवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। वकीलों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। वकीलों ने ज्ञापन में वकील की हत्या पर रोष जताया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।
पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उनका कहना था कि पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने वकीलों की सुरक्षा करने की भी मांग की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल, महासचिव रियासत अली आदि मौजूद रहे।