फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   labour died due to shock of electric

Rampur News: नदी पार करते समय आकाशी बिजली से मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
labour died due to shock of electric
सैफनी। नदी पार करते समय में बिजली गिरने से मजदूर की मौत हो गई। परिजन निजी अस्पताल लेकर गए पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सैफ़नी थाना क्षेत्र के पुराना ललवारा गांव बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे घने बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली कड़क रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुराना ललवारा गांव निवासी नफीस (30) पुत्र खुर्शीद गांव से कुछ दूरी रामगंगा नदी पार गेहूं के खेत में कटाई करने के लिए मजदूरी के लिए गया था। मजदूर गेहूं कटाई करने के बाद अपने घर लौट रहा था। जबकि उसके साथी भी पीछे से आ रहे थे। इसी दौरान रामगंगा नदी पार करते समय बादलों में तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकी। और मजदूर पर आकर गिर गई। पीछे से आ रहे मजदूर ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन मजदूर को सेफनी के निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed