{"_id":"68b21b69aaeb897c120654ed","slug":"khushalpur-riot-case-filed-against-67-named-and-30-unidentified-people-rampur-news-c-282-1-rmp1001-152440-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशहालपुर बवाल : 67 लोगों के खिलाफ नामजद, 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशहालपुर बवाल : 67 लोगों के खिलाफ नामजद, 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
टांडा। ग्राम खुशहालपुर में सड़क जांच के दौरान बृहस्पतिवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर 67 लोगों के खिलाफ नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है।
ग्राम प्रधान वकील अहमद ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सड़क जांच टीम के गांव पहुंचते ही नूर हसन, आलिम, शाहिद और जाविद समेत 30 लोगों ने पहले से हथियारबंद होकर घात लगा रखी थी। उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें प्रधान के बेटे अजीज सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट में 18 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
दूसरी ओर, नूर हसन ने अपनी रिपोर्ट में ग्राम प्रधान वकील अहमद और उनके 48 समर्थकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि फईम नामक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह और उनके साथी घायल हुए। इस रिपोर्ट पर 49 नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों रिपोर्टों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। ग्राम प्रधान की रिपोर्ट से अहमद हसन, इकरार, आलिम और जुनैद, जबकि नूर हसन की रिपोर्ट से अजीज और शकील को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने चेतावनी दी कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस की गश्त जारी है।