{"_id":"6a514f2782d96489d40cb3bb","slug":"jackal-attacks-woman-returning-from-bank-she-is-critically-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1027-175190-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बैंक से लौट रही महिला पर गीदड़ ने किया हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बैंक से लौट रही महिला पर गीदड़ ने किया हमला, गंभीर घायल
Sat, 11 Jul 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
मिलक। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला पर रास्ते में गीदड़ ने हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने शोर सुनकर गीदड़ को भगाया और घायल महिला को बचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम हरैया निवासी मुन्नी देवी शुक्रवार सुबह निकट के गांव कूप स्थित बैंक से रुपये निकालने गई थीं। वापस लौटते समय गांव के निकट सड़क किनारे कुछ कुत्ते और एक गीदड़ मरे हुए मवेशी के अवशेष खा रहे थे। इसी दौरान अचानक गीदड़ ने महिला पर हमला कर दिया और उनके चेहरे को बुरी तरह नोच लिया। हमले में महिला का होंठ गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे और गीदड़ को भगाकर उन्हें उसके चंगुल से छुड़ाया।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिलक लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ने से लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गीदड़ों को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।