{"_id":"e060ee92a7744403c746ffbb8507f86a","slug":"inovation-of-third-rampur-public-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालक ने रखी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा चालक ने रखी नींव
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्शा चालक ने जौहर ट्रस्ट की ओर से संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल की तीसरी शाखा का शिलान्यास किया। इस दौरान नगर विकास मंत्री आजम खां ने घोषणा की कि नये रामपुर पब्लिक स्कूल में रिक्शा चालकों, मजदूरों के बच्चों का दाखिला होगा। महज 20 रुपये की मासिक फीस में अच्छे स्तर की शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।
जौहर ट्रस्ट की ओर से संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल की तीसरी शाखा की संगे बुनियाद रविवार को सराय गेट रोड पर रखी गई। रविवार को एक समारोह के दौरान रिक्शा चालक अहमद अली मियां ने नगर विकास मंत्री की मौजूदगी में शिलापट से पर्दा उठाया। नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि रामपुर का सबसे सस्ता स्कूल आरपीएस होगा।
स्कूल में मजदूर, रिक्शा चालक, ठेली चालकों के बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर सकेंगे। हर माह पढ़ाई के लिए 20 रुपये फीस देनी होगी। 20 रुपये फीस रखना इसलिए जरूरी है, क्योंकि मजदूरों के अहसास को चोट न पहुंचे। 20 रुपये रोज रिक्शा चालक और मजदूर बीड़ी, पान, सिगरेट में फूंक देते हैं। इतना खर्च अपने बच्चों की तालीम पर खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
यदि वो बीस रुपये भी खर्च नहीं कर सकते तो उनको बच्चे पैदा करने का कोई हक नहीं है। आजम खां ने नवाब खानदान पर भी निशाना साधा। कहा कि नवाबी दौर में किसी को पढ़ने का हक नहीं था। दौलत वालों के कब्जे से इस जमीन को आजाद कराया गया है। उन्होंने कहा कि ये स्कूल वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाएगा। दो माह में इसे चालू कर दिया जाएगा।
लखनऊ में भी गरीबों का स्कूल बनाया जाएगा। उर्दू अकादमी के चेयरमैन नवाज देबबंदी ने स्कूल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर शहर काजी खुशनूद मियां ने दुआ कराई। पूर्व विधायक अफरोज अली खां, पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, डीसीबी चेयरमैन सलीम कासिम, अजरा नाज, गुड्डू मसूद, एसके तिवारी, आरपी सिंह, कौशलेंद्र प्रताप यादव आदि मौजूद रहे। संचालन आसिम राजा ने किया।