फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Improve arrangements at polling stations: DM

मतदान केंद्रों पर दुरुस्त करें व्यवस्थाएं : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Improve arrangements at polling stations: DM
रामपुर। डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने मतदाताओं के प्रवेश और निकास के लिए निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न कमरों में भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर मतदाताओं के प्रवेश और निकास के लिए साइनेज लगवाएं जाएं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन

ज्वालानगर में स्थित रफत मॉन्टेसरी स्कूल पहुंचकर उन्होंने स्कूल में विद्युत आपूर्ति एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे की स्थिति के बारे में विद्यालय प्रबंधन से जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हादी अकादमी और राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वह अपने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र का निरीक्षण करके निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी पैरामीटरों के अनुरूप मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, एडीएम हेम सिंह, एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रजा लाइब्रेरी देख डीएम बोले, पांडुलिपियां आकर्षण का केंद्र
रामपुर। डीएम जोगिंदर सिंह ने शुक्रवार को रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में मौजूद अतुलनीय एवं ऐतिहासिक पांडुलिपियां देखीं और उनकी बारीकियों के बारे में जाना। डीएम ने लाइब्रेरी में तैनात सभी कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में पूछा और कहा कि वे लाइब्रेरी के उन्नयन के लिए अपने पद से जुड़े कार्यों को पूरी तन्मयता के साथ करें।
उन्होंने रजा लाइब्रेरी की बिल्डिंग की बारीकियां के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और कहा कि लाइब्रेरी में मौजूद अतुलनीय पांडुलिपियां बेहद आकर्षक एवं उपयोगी हैं। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed