फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   higway per mili jali car

हाईवे पर मिली जली कार

Tue, 05 Dec 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Tue, 05 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
higway per mili jali car
दढ़ियाल में नैनीताल हाईवे पर आग लगने से जली कार - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल हाईवे पर एक कार में आग लग गई। सोमवार सुबह जली हुई कार देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कार स्वामी के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त है, जिससे किसी हादसे की आशंका भी जताई जा रही है। 
विज्ञापन

रविवार रात टांडा-दढ़ियाल के बीच नैनीताल हाइवे पर जटपुरा की पुलिया के पास एक कार में आग लग गई। कार का अगला हिस्सा किसी वाहन की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुआ प्रतीत हो रहा था। आग से पूरी कार जल चुकी थी लेकिन उसके मालिक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका और न ही इस बात का पता चल सका कि कार में आग लगने के दौरान उसमें कौन सवार था।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन कार स्वामी के बारे में जानकारी न मिल पाने के कारण पुलिस ने कार को हाईवे किनारे खड़ा करवा दिया। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जली कार के स्वामी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लोगों में वाहन की टक्कर लगने के बाद कार में आग लगने की चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed