फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing on the bail application of Abdullah Azam on nine

अब्दुल्ला आजम की जमानत अर्जी पर सुनवाई नौ को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hearing on the bail application of Abdullah Azam on nine
रामपुर। सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम की जमानत की अर्जी पर अगली सुनवाई अब नौ फरवरी को होगी। शत्रु संपत्ति को वक्फ में दर्ज कर जमीन को जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में मंगलवार को अब्दुल्ला आजम की जमानत पर सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से कोर्ट से समय मांग लिया गया। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि नौ फरवरी निर्धारित की है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम पर अजीमनगर थाने में शत्रु संपत्ति की जमीन को वक्फ में दर्ज कराकर जौहर यूनिवर्सिटी के परिसर में शामिल कर लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में सांसद आजम खां, विधायक तजीन फात्मा सहित अन्य कई लोग आरोपी है। इस मामले में खराब स्वास्थ्य के आधार पर तजीन फात्मा की जमानत हो चुकी है। मुकदमे में अब्दुल्ला आजम की जमानत की याचिका भी एमपी/एमएलए कोर्ट में लगाई गई थी। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर एडीजीसी अरुण प्रकाश सक्सेना ने कोर्ट से समय मांग लिया। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि नौ फरवरी निर्धारित की है। एडीजीसी ने बताया कि अब्दुल्ला आजम की जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई नौ फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed