फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of crpf center

फिर कोर्ट नहीं पहुंचे सीएम के संयुक्त सचिव

Thu, 19 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 19 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
hearing of crpf center
पेशी पर जाते आरोपी

विज्ञापन
 सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव जवाहर लाल बुधवार को भी गवाही देने नहीं पहुंचे। उनकी गवाही न होने से इस मामले की सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 31 मई को होगी। उधर कोर्ट में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में आतंकी हमले के आरोपियों की पेशी को देखते हुए सुबह से ही सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त रहा। गेट पर ही पुलिस तलाशी के बाद लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। मेटल डिटेक्टर द्वार के जरिये लोगों को कोर्ट परिसर में इंट्री दी गई।

31 दिसंबर 2007 की रात में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस व एटीएस की टीम ने हमले के चालीस दिन बाद पाकिस्तानी आतंकियों समेत आठ को गिरफ्तार कर जेल भेज  दिया था। बुधवार को इस मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पुलिस ने बरेली व लखनऊ जेल में बंद सभी आरोपियों जंगबहादुर, शरीफ, गुलाब खां, कौसर खां समेत आठ को कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता दलविंदर सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर कहा गया कि मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव जवाहर लाल को इस मामले में गवाह के तौर पर पेश होना था, लेकिन वह शासकीय कार्यों में व्यस्त हैं। इसकी वजह से वह नहीं आ सके हैं। लिहाजा इस मामले की सुनवाई टाल दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए एडीजे प्रथम जयपाल सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुनवाई के लिए 31 मई की तारीख निश्चित की है। सुनवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। वहीं दूसरी ओर आरोपी गुलाब खां ने कोेर्ट में मामले के शीघ्र निस्तारण की मांग रखी है, जिसके लिए जेल के माध्यम से उसने कोर्ट को प्रार्थना पत्र भेजा है। कोर्ट इस मामले पर भी 31 मई को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed