फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hariyali teej celebrated

महिलाओं ने शिव गौरी का पूजन कर मांगी मनौतियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
hariyali teej celebrated
रामपुर/ टांडा । रविवार को शहर में तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने श्रृंगार कर घरों में माता शिव और माता गौरी का विधि-विधान के साथ पूजन किया। शहर के कई मोहल्लों में लगे झूले और पार्कों में जाकर महिलाओं ने झूलों पर पेंग बढ़ाए और सावन की मल्हार गाईं।
विज्ञापन

हरियाली तीज की तैयारियों में महिलाएं पिछले कई दिनों से जुटीं थीं। उन्होंने अपने हाथों में सुंदर-सुंदर डिजाइनों की मेहंदी रचाई। बाजार से अपने मन-पसंद के नए वस्त्र, चूड़ी आदि की खरीदारी की। पूजा सामग्री और इस त्योहार की खास मिठाई घेवर और फेनी आदि खरीदी। तीजों पर महिलाओं ने अपने-अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए। नए वस्त्र पहनकर सोलह श्रृंगार कर सजधज कर तैयार हुईं। इसके बाद शिव और माता गौरी की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। घेवर और फेनी की मिठाई से भोग लगाया। सास व घर की बुजुर्ग महिला को वायना निकालकर दिया। उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान घरों, मोहल्ले और पार्कों में झूले भी पड़े। महिलाओं ने तीज के लोकगीत गाते हुए झूले का आनंद लिया।
विज्ञापन

महालक्ष्मी मंदिर में शक्ति दरबार के महंत पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने भक्तों को विधि-विधान के साथ पूजन कराया। इस दौरान उन्होंने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को तीज का त्योहार मनाया जाता है। सुखद व सफल दांपत्य जीवन के लिए तीज पर भगवान शिव और गौरी की पूजा की जाती है। माता पार्वती ने तीज का व्रत भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए रखा था। उनकी घोर तपस्या के फलस्वरूप उन्हें भगवान शिव वरदान स्वरूप मिले थे। सौ वर्षों की साधना के बाद इस दिन देवी पार्वती ने भगवान शिव को वर के रूप में पाया। तब से हर साल तीज का त्योहार मनने लग। वहीं, हरियाली तीज पर भी जमकर खरीदारी हुई। दिनभर बाजारों में रौनक छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा में हरियाली तीज का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं व युवतियों ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई और झूले का आनंद लिया। इस मौके पर पूजा अर्चना कर घरों में पकवान भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed